'लूट लिया हरियाणा' पर सपना चौधरी को दी ऑडियंस के बीच बैठी लड़की ने कड़ी टक्कर, दिखाए शानदार डांसिंग मूव्स

By: Pinki Thu, 08 Sept 2022 11:32:48

'लूट लिया हरियाणा' पर सपना चौधरी को दी ऑडियंस के बीच बैठी लड़की ने कड़ी टक्कर, दिखाए शानदार डांसिंग मूव्स

सपना चौधरी की पॉपुलैरिटी सिर्फ हरियाणा, यूपी और दिल्ली तक नहीं हैं। उनकी और उनकी परफॉर्मेंस के दीवाने यूपी, बिहार, झारखंड, प। बंगाल समेत देश के कई हिस्सों में हैं। उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते है। इस बीच उनका एक वीडियो काफी देखा जा रहा है। जिसमें सपना चौधरी स्टेज पर परफॉर्म कर रही है। इस स्टेज वीडियो में सपना चौधरी को ‘लूट लिया हरियाणा’ पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। वह स्टेज पर हरे रंग के सूट में परफॉर्म कर रही हैं। स्टेज के सामने सैंकड़ों लोग दिख रहे हैं। सपना यह परफॉर्मेंस किसी वाटर या एडवेंचर पार्क में दे रही हैं। सपना के सामने खड़े सैंकड़ों फैंस के बीच एक लड़की सपना को टक्कर देते हुए नजर आईं।

सपना चौधरी परफॉर्मेंस देते हुए स्टेज पर आगे की तरफ बढ़ती हैं, तभी एक लड़की ऊंचाई पर खड़े होकर सपना की तरह डांस करने लगती हैं। सपना और लड़की का आई कॉन्टैक्ट भी होता है। लड़की सपना को अपने डांसिंग स्किल्स दिखाती है। सपना काफी इंप्रेस हो जाती हैं। सपना फिर कई बार उस लड़की की ओर इशारा करके डांस करती हैं।

सपना चौधरी की इस डांस परफॉर्मेंस को अबतक 3.5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका हैं। इस वीडियो को यूट्यूब पर दो हफ्ते पहले ही अपलोड किया गया है। सपना के इस गाने को हरजीत दीवाना ने लिखा है। सपना में गाने पर बेहतरीन डांसिंग मूव्स दिखा रही हैं।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com